By निधि अविनाश | Aug 09, 2022
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है।आईएमडी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे तक मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है।