मोदी की इस योजना का मुरीद हुआ IMF, कहा- भारत में अत्यंत गरीबी को टालने में मिली मदद

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

दुनिया को कोरोना महामारी ने जबरदस्त प्रभावित किया है। कोरोना की वजह से कई सारे देशों के साथ-साथ भारत भी प्रभावित हुआ है। 2020 और 2021 का साल किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं रहा। कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगाया गया। लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों के रोजगार पर भी काफी असर पड़ा। यही कारण है कि भारत ने कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की। यह योजना 26 मार्च 2020 को शुरू हुई थी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल प्रतिमाह दिया जाने लगा। इस योजना ने भारत में कोरोना महामारी के दौरान भुखमरी को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। यही कारण है कि अब अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मोदी की तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें: BJP Foundation Day: जेपी नड्डा बोले- भाजपा ग़रीबों की पार्टी, सेवा ही हमारा लक्ष्य है

इस योजना की वजह से भारत में गरीबी में स्थिरता देखी गई। इसमें वृद्धि नहीं हुई है। गरीबों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ा है। जिन लोगों की आय में कमी आई या जिनकी नौकरी छूट गई, उसके लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। पिछले ही महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को सितंबर 2022 तक बढ़ाने का एलान किया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महामारी की वजह से आय में काफी गिरावट आई है। 

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।