भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 2025 में 6.7 प्रतिशत, 2026 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान: आईएमएफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर के कैलेंडर वर्ष 2025 में 6.7 प्रतिशत और 2026 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा कि देश की स्थिर वृद्धि सुधारों की गति से प्रेरित है जिससे मजबूत उपभोग वृद्धि को समर्थन और सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। आईएमएफ ने मंगलवार को अपना अद्यतन विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) जारी किया। इसमें कहा गया, भारत में दोनों ही आंकड़ों को थोड़ा बढ़ाया गया है जो अप्रैल के संदर्भ पूर्वानुमान की तुलना में अधिक ‘‘सौम्य बाह्य वातावरण’’ को दर्शाता है।

अप्रैल में किए गए पूर्वानुमान के सापेक्ष 2025 में चीन की वृद्धि दर को 0.8 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया गया है। यह संशोधन 2025 की पहली छमाही में अपेक्षा से अधिक मजबूत गतिविधि और अमेरिका-चीन शुल्कों में उल्लेखनीय कमी को दर्शाता है। आईएमएफ ने कहा कि 2026 में वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो कि कम प्रभावी शुल्क दरों को दर्शाता है। आईएमएफ ने कहा कि 2025 के लिए वैश्विक वृद्धि दर तीन प्रतिशत और 2026 में 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट