भारतीय अर्थव्यवस्था पर IMF का बयान, कहा- भारत में हुए है बुनियादी सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने बृहस्तपिवार को कहा कि भारत ने भले ही अपनी अर्थव्यवस्था में ढांचागत सुधार किए हैं लेकिन अभी भी समस्या है और दीर्घावधि में वृद्धि को चलाने के लिए उसे इनका समाधान करने की जरूरत है।

आईएमएफ ने मंगलवार को 2019 के लिए भारत का आर्थिक वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया था। उसने अपने पूर्वानुमान को 0.9 प्रतिशत कम किया है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जार्जिवा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में ढांचागत सुधार किए हैं। लेकिन अभी भी समस्याओं का समाधान करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: 2020 में भारत की आर्थिक व्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार, पढ़े यह मुख्य बातें !

विशेषकर गैर-बैंकिंग संस्थानों और वित्तीय क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की जरूरत है। अब वहां बैंकों के एकीकरण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इससे उनकी कुछ समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा