वर्ल्ड बैंक के डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में चीन की रैंकिंग से जुड़ी मिली गड़बड़ी, हुए बड़े खुलासे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल को विश्व बैंक के डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में चीन की रैंकिंग से जुड़ी गड़बड़ी की जांच करने वाली कानूनी सेवा प्रदाता कंपनी के वकीलों ने इस संबंध में जानकारी दी है। जांच में पाया गया है कि आईएमएफ की मौजूदा प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और अन्य अधिकारियों ने विश्व बैंक के कर्मचारियों पर चीन एवं दूसरे देशों की व्यापार रैंकिंग को प्रभावित करने वाले डेटा को बदलने के लिए दबाव डाला। आईएमएफ ने कहा कि 190 देशों की ऋण एजेंसी के निदेशक मंडल ने विश्व बैंक की डूइंग बिजनेस 2018 रिपोर्ट को लेकर कानूनी सेवा प्रदाता कंपनी विल्मरहेल की जांच में उठाए गए मुद्दों की मौजूदा समीक्षा के तहत उसके प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी