कोविड-19 से लड़ने के भारत सरकार के उपायों का IMF ने स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार की हालिया घोषणा का स्वागत किया जिसमें कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण और आवश्यक दवाओं का उत्पादन तेज करने की बात कही गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की थी कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार 21 जून से राज्यों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त में मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा था कि आगामी दिनों में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए देश में टीके की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा

MP High Court ने नए राज्यपाल की नियुक्ति वाली याचिका की खारिज

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये