'अग्निवीरों' के लिए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने किया बड़ा ऐलान, जानें भड़की हिंसा पर क्या कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने सोमवार को केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में हुई हिंसा पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि महिंद्रा समूह इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित, सक्षम और युवा अग्निवीरों का अपने यहां भर्ती के लिए स्वागत करेगा। उन्होंने रक्षा सेवाओं में चार साल के कार्यकाल के लिए 17.5 साल से 23 साल तक के युवाओं की भर्ती योजना पर कहा कि इन अग्निवीरों के लिए कॉरपोरेट क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

इसे भी पढ़ें: देश में प्रदर्शन का 'डबलडोज', ED की पेशी और अग्निपथ को लेकर हो रहा भारी बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने उनसे पूछा कि महिंद्रा समूह इन अग्निवीरों को कौन सा पद देगा, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘कॉरपोरेट क्षेत्र में अग्निवीरों के लिए रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं। नेतृत्व, टीम वर्क और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ये अग्निवीर उद्योग को बाजार के लिए तैयार पेशेवर समाधान देते हैं। ये समाधान परिचालन से लेकर प्रशासन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तक विस्तृत हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द