ताजमहल विवाद: आगरा में व्यापार और पर्यटन पर पड़ा प्रभाव, टूरिस्ट गाइड के लिए यह सवाल बना मुसीबत

By अंकित सिंह | May 28, 2022

ताजमहल विवाद की वजह से आगरा में पर्यटन और व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। पर्यटन और व्यापार के प्रभावित होने की वजह से स्थानीय व्यापारियों और यहां के टूरिस्ट गाइडों के लिए मुसीबत बढ़ गई हैं। इसके साथ ही एक सवाल टूरिस्ट गाइड के लिए मुसीबत भी बन गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अधिकारिक टूरिस्ट गाइड हमसे पर्यटक भी 22 कमरों के बारे में पूछते हैं जिसका जवाब देना मुश्किल है। सब को इससे दिक़्कत है। विश्व धरोहर ही रहने दिया जाए और राजनीति न हो।

इसे भी पढ़ें: बीबी के मकबरे में छुपा 400 साल पुराना राज सामने आया, ताजमहल की नकल कर शाहजहां के पोते ने कराया था निर्माण

खंडपीठ ने बिना कानूनी प्रावधानों के याचिका दायर करने के लिए याचिकाकर्ता के वकील रुद्र विक्रम सिंह की खिंचाई भी की थी। खंडपीठ ने उनसे यह भी कहा कि याचिकाकर्ता यह नहीं बता सके कि उनके किस कानूनी या संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है। जब याचिकाकर्ता के वकील ने कुछ इतिहासकारों के हवाले से ताजमहल के इतिहास के बारे में अपनी बात कहनी शुरू की तो पीठ ने कहा क्या हम ताजमहल की आयु निर्धारित करने के लिए बैठे हैं? न्यायालय ने कहा हम अलग-अलग ऐतिहासिक कारणों पर आधारित परस्पर विरोधाभासी विचारों पर कोई निर्णय नहीं दे सकते। 

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू