राष्ट्रपति को धमकी देने पर फिलीपीन की उपराष्ट्रपति Sara Duterte के खिलाफ महाभियोग की शिकायत दर्ज

By Prabhasakshi News Desk | Dec 03, 2024

मनीला । फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर को जान से मारने की सार्वजनिक रूप से धमकी देने के बाद से कानूनी संकट में घिरीं देश की उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते के खिलाफ महाभियोग की शिकायत दर्ज की गई है। राष्ट्रपति को धमकी देने के अलावा दुतेर्ते मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े संदिग्धों की न्यायेतर हत्याओं में कथित भूमिका, भ्रष्टाचार और विवादित दक्षिण चीन सागर में चीनी आक्रामकता के विरुद्ध खड़े होने में नाकाम रहने के आरोपों के कारण संकट में हैं।

इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसद पर्सीवल सेंडाना ने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि इस शिकायत के साथ, वह दुःस्वप्न समाप्त हो सकेगा जो हमारी उपराष्ट्रपति के कारण लोगों को झेलना पड़ रहा है।’’ फिलीपीन की संसद महाभियोग की शिकायत की समीक्षा करेगी जिस पर मार्कोस और उनके संबंधी एवं समर्थक रोमुअलडेज के सहयोगियों का प्रभुत्व है। इस प्रक्रिया में कई सप्ताह या महीने लग सकते हैं। दुतेर्ते ने हाल में कहा था कि यदि वह स्वयं किसी साजिश में मारी गईं तो राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष को भी मरवा दिया जाएगा। उन्होंने साजिश का विस्तृत विवरण नहीं दिया था। इसके बाद फिलीपीन पुलिस अधिकारियों ने दुतेर्ते और उनके सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व