BSF Recruitment 2024: BSF भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में हुआ महत्वपूर्ण संशोधन, जानिए क्या हुए बदलाव

By अनन्या मिश्रा | Dec 03, 2024

सीमा सुरक्षा बल ने बीते 20 नवंबर 2024 को एक शुद्धि पत्र जारी किया है। इसके माध्यम से बीएसएफ के सिलेक्शन प्रोसेस में महत्वपूर्ण संशोधनों की घोषणा की गई है। बता दें कि यह बदलाव कई पदों को प्रभावित करते हैं। जिसमें एसएमटी वर्कशॉप, पशु चिकित्सा स्टाफ, इंस्पेक्टर (लाइब्रेरियन), पैरामेडिकल स्टाफ, एयर विंग, वाटर विंग और इंजीनियरिंग सेटअप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप बी और सी के पद शामिल हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस भर्ती प्रक्रिया में होने वाले बदलावों और भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए क्या बदलाव हुआ

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक पीएसटी में उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती और वजन का आकलन होगा। वहीं PST और PET पास करने वाले अभ्यर्थी एग्जाम में बैठ सकेंगे। इस परीक्षा में उम्मीदवार के ज्ञान और योग्यता का आकलन किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के आखिरी चरण में अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से पास होना होगा।

भर्तियां

बीएसएफ इंस्पेक्टर (लाइब्रेरियन) भर्ती 2024

बीएसएफ पशु चिकित्सा स्टाफ भर्ती 2024

बीएसएफ एसएमटी वर्कशॉप भर्ती 2024

बीएसएफ पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2024

बीएसएफ एयर विंग भर्ती 2024

बीएसएफ वाटर विंग भर्ती 2024 (ग्रुप ए, बी, सी पद)

बीएसएफ इंजीनियरिंग सेटअप भर्ती 2024 (ग्रुप ए, बी, सी पद

अंतिम चरण

डॉक्यूमेंटेशन

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।

ट्रेड टेस्ट

ट्रेड आधारित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने व्यवहारिक कौशल का आकलन करने के लिए ट्रेड टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

मेडिकल टेस्ट

इन चरणों के बाद उम्मीदवार को संबंधित पदों के लिए जरूरी स्वास्थ्य मानकों के लिए मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

Career Breaking News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार