राजस्थान की सियासत का आज अहम दिन, पायलट व अन्य विधायकों की याचिका पर सुनवाई शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

जयपुर। कांग्रेस के बागी सचिन पायलट व 18 अन्य विधायकों की विधानभा अध्यक्ष के नोटिसों को चुनौती देने वाली याचिका पर राजस्थान उच्च न्यायालय में सोमवार सुबह दस बजे आगे की सुनवाई शुरू हो गई। पायलट और कांग्रेस के 18 अन्य विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जारी अयोग्यता नोटिसों को चुनौती दी है। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान ऑडियो टेप केस: कांग्रेस ने की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के इस्तीफे की मांग

याचिका में नोटिस को कांग्रेस की एक शिकायत के आधार पर चुनौती दी गई है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि पार्टी व्हिप की अवज्ञा करने को लेकर विधायकों को राजस्थान विधानसभा की सदस्यता के लिये अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। उच्च न्यायालय की खंड पीठ ने स्पीकर के नोटिस के खिलाफ असंतुष्ट विधायकों की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार शाम स्थगित कर दी थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा