CUET UG 2026 Exam: NTA का अहम नोटिस, Aadhaar और 10वीं Marksheet के Details सुधारने का मिलेगा मौका

By अनन्या मिश्रा | Jan 20, 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है। यह एडवाइजरी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है। एनटीए के मुताबिक सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 2026 में होगा। ऐसे में CUET UG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू होते ही कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में हम आपको इस परीक्षा से जुड़ी अपडेट देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अब Career की नो टेंशन! CBSE ने हर School में अनिवार्य किए करियर काउंसलर, जानें नई गाइडलाइंस

एग्जाम पैटर्न

बता दें कि CUET UG 2026 कंप्यूटर आधारिक एग्जाम होगा। इसमें अलग-अलग सेक्शन होंगे। सेक्शन IA में 13 भाषाओं, सेक्शन IB में 20 भाषाएं, सेक्शन II में 27 सब्जेक्ट और सेक्शन III सामान्य एग्जाम शामिल हैं। एग्जाम में MCQs यानी की बहुविकल्पीय होंगे और अंग्रेजी, हिंदी और अन्य 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कक्षा 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट

आधार कार्ड

श्रेणी प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

UDID कार्ड

अन्य पहचान प्रमाण पत्र

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in या nta.ac.in पर लॉग इन करें।

अब 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और मांगी गई पूरी जानकारी भरें।

इसके बाद आपको लॉगिन क्रेडेंशियल मिलेगा। फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को खोलें।

फिर अपनी 10वीं मार्कशीट, आधार कार्ड, माता-पिता का नाम और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें।

हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

अब ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करें।

एक बाद फॉर्म को अच्छे से चेक करने के बाद सब्मिट कर दें।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में Sugarcane Farmers ने स्थगित किया आंदोलन, सरकार को 26 नवंबर तक अल्टीमेटम

Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

NSUI नेता से मारपीट मामले में Govind Singh Dotasra पहुंचे जयपुर पुलिस आयुक्तालय

Allahabad High Court ने हत्या मामले में दोषी Nandlal Rai की सजा पर लगाई रोक