ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि की तरफ सफर में कोयला क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका: G Kishan Reddy

By Prabhasakshi News Desk | Dec 21, 2024

नयी दिल्ली । केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि की दिशा में देश की यात्रा में कोयला क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया है। रेड्डी ने भारत के विकास लक्ष्यों और स्थिरता पहलों का समर्थन करने में कोयले की अपरिहार्य भूमिका पर जोर दिया। कोयला मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए रेड्डी ने समिति के सदस्यों को कोयला, लिग्नाइट सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) द्वारा अपनाई गई टिकाऊ विकास गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

मंत्री ने सतत विकास और 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कोयला सचिव विक्रम देव दत्त ने कहा कि कोयला, लिग्नाइट पीएसयू योजनाबद्ध और व्यवस्थित तरीके से कई टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल पहल कर रहे हैं। उन्होंने देश की ऊर्जा मांगों को जलवायु लक्ष्यों के साथ संतुलित करने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।