भारत पर टैरिफ लगाना बड़ा कदम था, ट्रंप ने बयां किया दर्द, दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ा असर

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाना आसान काम नहीं है क्योंकि इससे दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। फॉक्स एंड फ्रेंड्स को दिए एक साक्षात्कार में जब ट्रंप से पूछा गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर सख्ती का क्या मतलब है, तो उन्होंने कहा देखिए, भारत उनका सबसे बड़ा ग्राहक था। मैंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया क्योंकि वे रूस से तेल खरीद रहे हैं। यह आसान काम नहीं है। यह एक बड़ी बात है और इससे भारत के साथ मतभेद पैदा होते हैं। लेकिन मैं ये पहले ही कर चुका हूँ। मैंने बहुत कुछ किया है। ट्रंप ने आगे कहा कि याद रखिए कि यह हमारी समस्या से कहीं ज़्यादा यूरोप की समस्या है।

इसे भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले: भारत की बढ़ती ताकत से घबराकर लगाए गए टैरिफ

इससे पहले, भारत में अगले राजदूत के लिए ट्रंप द्वारा नामित सर्जियो गोर ने गुरुवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन चाहता है कि भारत, जिसका मध्यम वर्गीय बाज़ार अमेरिका से भी बड़ा है, अमेरिकी कच्चा तेल और तेल उत्पाद खरीदे। उन्होंने आगे कहा कि चल रही व्यापार वार्ता इसी दिशा में लक्षित है। गोर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की 1.4 अरब से ज़्यादा की आबादी और तेज़ी से बढ़ता मध्यम वर्ग, अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। एक दिन पहले, अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने संकेत दिया था कि जैसे ही नई दिल्ली रूस से तेल ख़रीदना बंद कर देगा, भारत के साथ व्यापार समझौता आगे बढ़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Vadodara में Yusuf Pathan को जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी, Congress का विरोध

CBI ने रिश्वत मामले में ED के दो अधिकारियों को दबोचा, 5 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़े गए

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को Delhi High Court से झटका, शांति बॉण्ड नोटिस में दखल से इनकार

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग