एंब्रायडिड गाउन में खुद को बॉलीवुड डीवाज की तरह करें स्टाइल

By मिताली जैन | Nov 01, 2022

जब किसी खास अवसर में जाने की तैयार होती है तो महिलाएं गाउन पहनने का प्राथमिकता देती है। यह एक ऐसा आउटफिट है, जो किसी भी फंक्शन में अच्छा लगता है। यूं तो आप डिफरेंट स्टाइल गाउन को पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप अपने लुक को सबसे अलग व खास बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप एंब्रायडिड गाउन को पहन सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड डीवाज के कुछ ऐसे ही एंब्रायडिड गाउन के लुक्स के बारे मे बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे-

अगर आप किसी फंक्शन में एक सॉफ्ट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप सारा अली खान की तरह आइवरी कलर में हैंड एंब्रायडिड गाउन को पहन सकती हैं। फुल स्लीव्स गाउन में लाइट मेकअप और ओपन हेयर लुक काफी अच्छा लगेगा।

स्लीवलेस मल्टीकलर एंब्रायडिड गाउन

अगर आप एंब्रायडिड गाउन में एक ब्राइट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में माधुरी दीक्षित के इस एंब्रायडिड गाउन को पहना जा सकता है। ब्लू कलर के स्लीवलेस गाउन मल्टीकलर हैंड एंब्रायडरी देखने में काफी अच्छी लग रही है। आप इस तरह के गाउन के साथ लाइट मेकअप कर सकती हैं। जबकि स्टेटमेंट इयररिंग्स आपके लुक को और भी अधिक खास बनाएगा।

इसे भी पढ़ें: साड़ी के साथ हर बार ब्लाउज कैरी करना नहीं है जरूरी, ऐसे करें खुद को स्टाइल

प्लंजिंग नेकलाइन एंब्रायडिड गाउन 

अगर आप कॉकटेल पार्टी या नाइट पार्टी के लिए जा रही हैं तो ऐसे में आप रेड कलर प्लंजिंग नेकलाइन एंब्रायडिड गाउन को पहन सकती हैं। हिना खान ने भी इस लुक में रेड कलर के प्लंजिंग गाउन को कैरी किया है। जिसमें सीक्वेंस वर्क उसे पार्टी लुक दे रहा है। आप इस गाउन के साथ चोकर पहन सकती हैं। वहीं, मेकअप के साथ आप बहुत अधिक एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। मसलन, रेड गाउन के साथ रेड लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं या फिर नाइट पार्टी लुक को ध्यान में रखकर स्मोकी आइज भी क्रिएट की जा सकती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub