12 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को कैद की सजा, बहाने से गन्ने के खेत में ले जाकर किया था गंदा काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2022

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने 12 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को शुक्रवार को आठ साल तीन महीने कैद की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश संजीव तिवारी ने आरोपी दानिश को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत दोषी ठहराते हुए उसपर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इसे भी पढ़ें: 'लोक संसद' में बोले केरल के राज्यपाल, ज्ञान और प्रज्ञा के संवर्धन का देश है भारत

सरकारी वकील दिनेश शर्मा के मुताबिक, पीड़ित को 50 रुपये देने के बहाने आरोपी पास के गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना दो दिसंबर, 2013 को शामली जिले के एक गांव की है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA