जेल में बंद Imran Khan ने ‘फर्जीवाड़े’ से सरकार बनाने के दुस्साहस के खिलाफ चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2024

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को “फर्जीवाड़े” से सरकार बनाने के “दुस्साहस” के खिलाफ चेतावनी दी। चुनाव में खंडित जनादेश के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन पार्टी सत्ता में आती दिख रही है।

चुनाव परिणाम के पांच दिन बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान की नयी सरकार कैसी होगी। खान ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जेल से अपने परिवार के माध्यम से पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, “मैं चुराए गए मतों के साथ सरकार बनाने के दुस्साहस के खिलाफ चेतावनी देता हूं। दिनदहाड़े इस तरह की डकैती न केवल लोगों का अपमान होगी, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को और भी नीचे की ओर धकेल देगी।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी