Food Habits For Diabetes । खाने की इन आदतों में करें सुधार, नहीं पड़ेगी दवाईयों की जरूरत, जल्द कंट्रोल होगी डायबिटीज

By एकता | May 26, 2023

बीते कई सालों में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों में काफी बदलाव हुआ है। इसी वजह से आज लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं, जो धीरे-धीरे कर उनके जीने के दिन कम करती जा रही हैं। इन्हीं बीमारियों में डायबिटीज की बीमारी भी शामिल है। पिछले कुछ सालों में डायबिटीज एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। बड़ी ही तेजी से लोग इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। पहले के जमाने में 30 की उम्र के बाद लोगों को डायबिटीज होती थी, लेकिन आजकल छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया की लगभग 11 फीसदी आबादी को डायबिटीज की बीमारी है।

इसे भी पढ़ें: Right Way To Eat Mangoes । आम के दीवाने जरा ध्यान दें, परेशानी का सबब बन सकता है इसको खाना, ऐसे करें सेवन

रोजाना बंद करें दही का सेवन- गर्मियों के मौसम में लोग रोजाना दही का सेवन करते है, जो उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। रोज दही खाने से लोगों को डायबिटीज हो सकती है। इसके अलावा वजन बढ़ना, सूजन, खराब मेटाबॉलिज्म की समस्या भी हो सकती है।

बिना भूख के भोजन करना बंद करें- बहुत से लोगों की हर घंटे में कुछ न कुछ खाने की आदत होती है, जिसकी वजह से उन्हें डायबिटीज हो सकती है। जब पेट पहले से ही भरा होता है और हम बिना भूख के भोजन करते हैं तो हमारे शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Ayurveda Tips For Heat Stroke । गर्मियों में बढ़ जाता है हीटस्ट्रोक का खतरा, बचने के लिए इन आयुर्वेद टिप्स को करें फॉलो

जरूरत से ज्यादा भोजन करना कर दें बंद- कई बार लोग भूख से ज्यादा खाना खा लेते है। क्षमता से अधिक खाने से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा लोगों की इस आदत की वजह से उन्हें डायबिटीज हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज नियंत्रित करने के लिए मरीज जरूरत से खाने की अपनी आदत को ठीक करें।

रात को हैवी डिनर करना बंद करें- ज्यादातर लोग सुबह के समय ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं और रात के समय बहुत ही ज्यादा हैवी डिनर करते हैं। देर रात को भारी डिनर करने से लोगों के लिवर पर अधिक भार पड़ता है। इसके अलावा हैवी डिनर मेटाबोलिज्म को भी धीरा कर देता है। इसकी वजह से शरीर में पोषण की कमी हो जाती है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2024 में 68 साल बाद टूटा रिकॉर्ड! एक ही दिन में 4 धमाकेदार Matches हुए ड्रॉ, फैंस हैरान

NEET Re-Exam से ठीक पहले Modi सरकार ने लिया तगड़ा एक्शन, 22 June तक Telegram App को भारत में किया गया बंद

2026 FIFA World Cup फाइनल में Donald Trump की एंट्री! विजेता को ट्रॉफी देंगे

BJP तुम्हारा घर गिरा देगी, Mahua Moitra का दावा- Owaisi की धमकी से डर गए थे Yusuf Pathan