Right Way To Eat Mangoes । आम के दीवाने जरा ध्यान दें, परेशानी का सबब बन सकता है इसको खाना, ऐसे करें सेवन

Mango
Prabhasakshi
एकता । May 24 2023 6:15PM

जरूरत से ज्यादा आम का सेवन करना गर्मियों में परेशानी का सबब बन सकता है। आम की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से इसका सेवन करने से लोगों को नाक से खून आने और मुंहासे जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बिना परेशान हुए आम का सेवन कैसे किया जा सकता है? चलिए आपको बताते हैं

तपिश भरे गर्मियों के मौसम का इंतजार लोग सिर्फ आम खाने के लिए करते हैं। गर्मियों की शुरुआत होते ही आम बाजारों में आ जाता है और फिर हमारे घरों के किचन में इसे पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता। आम से कई तरह की चीजें जैसे शेक, आम पापड़, सब्जी, चटनी और अचार बनाई जा सकती है। इसलिए इस मौसम में ये लोगों की डाइट का एक जरुरी हिस्सा बन जाता है। मौसमी समस्याओं से बचने के लिए भी आम का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालाँकि, जरूरत से ज्यादा आम का सेवन करना गर्मियों में परेशानी का सबब बन सकता है। आम की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से इसका सेवन करने से लोगों को नाक से खून आने और मुंहासे जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बिना परेशान हुए आम का सेवन कैसे किया जा सकता है? चलिए आपको बताते हैं-

आम को पानी में भिगोएं- बाजार से आम लाते ही उनका सेवन करने की बजाय पहले उन्हें दो से तीन घंटों के लिए पानी में भिगो दें। ऐसा करने से आम में मौजूद फाइटिक एसिड निकल जाएगा। फाइटिक एसिड फलों में पाए जाने वाला एक पदार्थ है, जो शरीर को आयरन, जिंक, कैल्शियम जैसे खनिजों को सोखने से रोकता है। इसके अलावा ये शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करता है। इसलिए जब आप आम को भिगो देते है तो ये फाइटिक एसिड निकल जाता है। फिर इसकी वजह से शरीर में गर्मी नहीं बढ़ती और मुहांसे, त्वचा की समस्या, सिरदर्द, कब्ज जैसी समस्याएं भी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: Ayurveda Tips For Heat Stroke । गर्मियों में बढ़ जाता है हीटस्ट्रोक का खतरा, बचने के लिए इन आयुर्वेद टिप्स को करें फॉलो

आम के साथ करें इन बीजों का सेवन- आम का ज्यादा सेवन करने से मुहांसे, कब्ज और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इनसे बचना चाहते हैं तो आम के साथ तुलसी के बीजों का सेवन करें। तुलसी के बीजों की तासीर ठंडी होती है, जो आम की गर्मी को काटती है। इसलिए जब भी आप आम का सेवन करें इसके साथ एक चम्मच सब्जा/तुलसी के बीच भी खाएं।

इसे भी पढ़ें: Indigestion In Summers । अपच की समस्या से न हो परेशान, इन चीजों का करें सेवन, जल्द मिलेगी राहत

अकेले करें आम का सेवन- गर्मियों के मौसम में आमतौर पर लोग खाने के साथ आम का सेवन करते हैं। ऐसा करने से त्वचा और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स, आम को एक फल की तरह खाने की सलाह देते हैं। लोगों को इसे भोजन के साथ मिलाकर खाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़