पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सेहत में सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

लाहौर। पाकिस्तान के बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के स्वास्थ्य में बुधवार को सुधार के कुछ संकेत मिले। अब उनकी प्लेट्लेट संख्या स्थिर है और रक्तचाप सामान्य दर्ज किया गया। मेडिकल बोर्ड ने यह जानकारी दी। शरीफ को सोमवार रात सर्विसेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह रिश्वत रोधी इकाई की हिरासत में थे और उनकी प्लेटलेट्स संख्या घटकर 2,000 तक रह गई थी। मंगलवार को एक अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में उनकी आठ सप्ताह की सजा निलंबित करते हुए जमानत पर उनके बाहर आने का रास्ता साफ कर दिया था क्योंकि उनकी रक्त प्लेटलेट संख्या गिरती जा रही थी।

सर्विसेज अस्पताल के मुख्य डॉक्टर महमूद अयाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ नवाज शरीफ की स्थिति में आज सुधार हुआ। उनकी प्लेटलेट संख्या स्थिर है और यह 28,000 से बढ़कर 35,000 हो गयी।’’

इसे भी पढ़ें: इमरान खान पर रहम नहीं करेगा पाक, एक लाख से अधिक लोग करेंगे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

प्रमुख खबरें

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत