आशिकी अभिनेता राहुल रॉय की तबीयत में हो रहा सुधार, कारगिल में हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

By रेनू तिवारी | Dec 16, 2020

हाल ही में खबरें आयी थी कि आशिकी फेम अभिनेता राहुल रॉय जब कारगिल में चरम मौसम में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे उसी दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। उनकी हालल काफी ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब ताजा जानकारी के अनुसार अभिनेता की तबीयत ठीक हो रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर के स्थिति में सुधार हुआ हैं।

इसे भी पढ़ें: फिल्म शकीला का ट्रेलर रिलीज, एडल्ट सितारों की जिंदगी के सच को दिखाने की एक कोशिश   

राहुल रॉय ने अस्पताल में अपने 19 वें दिन से कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी बहन उन्हें सख्त आहार पर रख रही है। तस्वीरों के साथ, उन्होंने लिखा, "19 वें दिन अस्पताल में नाश्ते का आनंद ले रहे हैं। रिकवरी के लिए रास्ते पर हूं। 

राहुल रॉय को अपनी आगामी फिल्म एलएसी: लाइव द बैटल इन कारगिल की शूटिंग के दौरान कारगिल में चरम मौसम की स्थिति में ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। उन्हें हेलीकॉप्टर से श्रीनगर से मुंबई ले जाया गया था। अकेले रहने वाले राहुल को नानावती अस्पताल ले जाया गया और वहां आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी और बहन को बाद में उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया गया। बाद में उन्हें वॉकहार्ट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत