रविन्द्र जडेजा की बल्लेबाजी को लेकर ''दादा'' ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

नयी दिल्ली। रविन्द्र जड़ेजा की वेस्टइंडीज के खिलाफ कटक में खेली गयी महत्वपूर्ण पारी से प्रभावित बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि इस हरफनमौला खिलाड़ी की बल्लेबाजी में सुधार भविष्य में भारतीय टीम के लिए काफी अहम होगा। 

इसे भी पढ़ें: धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे, फैंस को वापसी का इंतजार

गांगुली ने बीसीसीआई को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एक और जीत। दबाव के क्षण में अच्छी बल्लेबाजी के लिए बधाई। बल्ले से जडेजा के प्रदर्शन में सुधार काफी अहम है।’’ जड़ेजा को लेकर गांगुली की संतुष्टि समझी जा सकती है क्योंकि करियर की शुरूआत में उन पर आखिरी ओवरों में बड़े शॉट खेलने में नाकाम करने का आरोप लगते रहा है।

इसे भी पढ़ें: वनडे जीतने के बाद बोले जडेजा, दुनिया को नहीं बल्कि खुद को करना चाहता था साबित

पिछले कुछ वर्षों में हालांकि उनमें बदलाव आया है और उन्होंने एकदिवसीय में 2000 से ज्यादा (2188) रन बनाये है जबकि टेस्ट में उनके बल्ले से 1844 रन आये है। उन्होंने टेस्ट में एक शतक और 14 अर्धशतक भी लगाये है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi निर्वाचन आयोग पर भ्रम फैलाने के लिए पद से दें इस्तीफा: Mohan Yadav

Middle East में तनाव बढ़ने से Global Oil Supply पर असर, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Asian Games में गोल्ड से बस एक छलांग दूर थीं Ancy Sojan, चीन की खिलाड़ी ने आखिरी दांव से मारी बाजी

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary