मीनार-ए-पाकिस्तान में इमरान की बड़ी रैली, कहा- हम किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2023

पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान आतंकवाद के तीन मामलों में अंतरिम जमानत लेने के लिए शनिवार को लाहौर आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) पहुंचे, उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पीटीआई पर किए गए अत्याचार पर आज जनता की ओर से प्रतिक्रिया आएगी। पार्टी की मीनार-ए-पाकिस्तान रैली और समर्थकों से किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटने का आग्रह किया। अपने वाहन में बैठकर अदालत के बाहर मीडिया से बात करते हुए इमरान ने कहा कि वे (सरकार) जिस भी तरीके का इस्तेमाल करेंगे उस पर जनता की प्रतिक्रिया आज आएगी। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अत्याचार किए जा रहे हैं लेकिन यह एक लड़ाई है और हक़ीक़ी आज़ादी (वास्तविक आज़ादी) के लिए एक जिहाद इसलिए बलिदान देने की आवश्यकता होगी। मैं भी इसके लिए तैयार हूं और मेरी पूरी टीम भी तैयार है। 

एटीसी ने 3 मामलों में जमानत दी।

इसे भी पढ़ें: Imran Khan Pakistan: पाकिस्तान की अदालत से इमरान खान को मिली राहत, आतंकवाद के मामलों में दी जमानत

आज, लाहौर एटीसी ने लाहौर रेस कोर्स पुलिस स्टेशन में दायर तीन मामलों में इमरान को 4 अप्रैल तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी - जिनमें से दो 14 मार्च और 15 मार्च को थे - पीटीआई समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़पों से संबंधित थे। एटीसी जज एजाज अहमद बुट्टर ने आज याचिका पर सुनवाई की, जबकि बैरिस्टर सलमान सफदर इमरान के वकील के रूप में अदालत में पेश हुए। 

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया