पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक इमरान पद पर बने रहेंगे : राष्ट्रपति अल्वी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि इमरान खान कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति होने तक मुल्क के प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि निवर्तमान प्रधानमंत्री कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति होने तक पद पर बने रहेंगे। इससे पहले, कैबिनेट सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि खान ‘‘तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद छोड़ते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति अल्वी का ऐलान, कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक पद पर बने रहेंगे इमरान खान

हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 94 के तहत राष्ट्रपति ‘‘अपने उत्तराधिकारी के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने तक निवर्तमान प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने के लिए कह सकते हैं।’’ राष्ट्रपति अल्वी ने प्रधानमंत्री खान की सलाह पर नेशनल असेंबली (एनए) को भंग कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Punjab में फिर बनी बीजेपी-अकाली दल की जोड़ी, Raja Warring बोले- कांग्रेस को होगा फायदा

सिख गुरुओं के बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: CM Yogi Adityanath

Bihar के AIMIM MLA अख्तरुल ईमान बोले- इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी

डेटा सुरक्षा को लेकर भारतीय सेना सख्त, सैन्यकर्मियों के लिए Facebook, TrueCaller, Snapchat समेत 87 ऐप हुए बैन