खाड़ी देश से पैसा लेकर इमरान ने चीन के CPEC को कर दिया फेल, मौलाना फजलुर रहमान ने किया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2022

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) को पटरी से उतारने और ग्वादर पोर्ट परियोजना को डूबाने के लिए खाड़ी देश द्वारा पैसे दिए गए। जेयूआई-एफ प्रमुख ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के आदिवासी बुजुर्गों के एक जिरगा में भाग लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि पीटीआई ने देश की अर्थव्यवस्था के पिलरों को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें चीन का सीपीईसी भी था जो सिर्फ एक रोड नहीं बल्कि एक पूर्ण आर्थिक पैकेज है।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, मंधाना ने खेली 63 रनों की तूफानी पारी

फजल ने कहा कि पीडीएम ने सत्ता में आकर वास्तव में जिस चुनौती का सामना किया उसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सरकार मंगलवार और बुधवार को देश की आर्थिक स्थिति के बारे में पीडीएम को विस्तृत जानकारी देगी और इस उद्देश्य के लिए मंत्रियों को बैठक में बुलाया गया था। उसके बाद, आर्थिक स्थिरता के लिए एक रणनीति तैयार की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर