बाइडेन-मोदी सरकार की दोस्ती से टेंशन में इमरान, कहा- अमेरिका चाहता है पाकिस्तान भारत को करे सलाम

By अभिनय आकाश | Jun 23, 2022

पाकिस्तान की सत्ता से सत्ताबदर होने के बाद भी इमरान खान लगातार मीडिया की लाइमलाइट में बने हुए हैं। कभी सड़कों पर आंदोलन के जरिये तो कभी अपने बयाने के लिए। लेकिन इसके साथ ही इमरान कुर्सी पर रहे या हुकूमत से बाहर पीएम मोदी और भारत हालिया कुछ महीनों से उनका पसंदीदा टॉपिक बना हुआ है। कभी वो हिन्दुस्तान को खुद्दार मुल्क बताते हैं तो कभी पीएम मोदी की विदेश नीति के गुण गाते हैं। वहीं अमेरिका भी इमरान के निशाने पर लगातार रहता है। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों भारत और अमेरिका कि दोस्ती को लेकर परेशान हैं। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

इमरान खान ने कहा कि अमेरिका का एजेंडा ही यही है कि इजरायल को मान्यता दो। हिन्दुस्तान को लोकल थानेदार के रूप में स्वीकार करो। कश्मीर को भूल जाओ। इमरान ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि हिन्दुस्तान तगड़ा हो ताकि वो चीन का सामना करे। तो हमें वो ताहते हैं कि जो हिन्दुस्तान चाहे उसे हम सैल्यूट करें। इमरान ने कहा कि जिस दिन आप इजरायल को मान्यता देंगे कश्मीर का हमारा दावा उसी दिन जीरो हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी