अमेरिकी फौजों की वापसी को मौके की तरह देख रहे इमरान को तालिबान की दो टूक, हमें निर्देश नहीं दे सकता पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Jul 12, 2021

अफगानिस्‍तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी और देश में तालिबान के बढ़ते प्रभुत्‍व के चलते देश दुनिया के सारे समीकरण बदल गए हैं।  तेजी से बढ़ते तालिबान के नियंत्रण के बीच चरमपंथी समूह ने दावा किया कि देश के 85 प्रतिशत हिस्से पर अब उसका कब्जा है। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की रवानगी का सीधा असर भारत समेत पाकिस्‍तान, रूस, चीन, ईरान और तुर्की पर पड़ रहा है। वहीं अमेरिकी फौजों की वापसी को मौके की तरह देख रहे पाकिस्तान को तालिबान से झटका भी मिला है और बड़ी चेतावनी भी मिली है। तालिबान के प्रवक्ता सोहैल शाहीन ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा है कि तालिबान में अफगानिस्तान की बातचीत के जरिये समझैता करने में मदद करने के लिए पाकिस्तान का स्वागत किया जाएगा। लेकिन इस्लामाबाद हमें निर्देश नहीं दे सकता या फिर हमपर अपने विचार नहीं थोप सकता है। हम अपने हिसाब से अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित