अपने सबसे बड़े हमदर्द चीन के घर जा रहे इमरान, ओलंपिक समारोह में शामिल होना बहाना, असली मकसद है झोली फैलाना

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2022

आर्थिक महामारी झेल रहे पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी इमरान सरकार आए दिन देश और सरकार चलाने के लिए दूसरे देशों के सामने हाथ फैला रही है। अब इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री इमरान खान अपने सबसे बड़े हमदर्द चीन के घर जा रहे हैं। कहने को तो 3 फरवरी से शुरू हो रहा उनका दौरा बीजिंग में 4 फरवरी से शुरू होने जा रहे विंटर ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत के लिए है। लेकिन असली मकसद यहां भी झोली फैलाने का ही है। 

इसे भी पढ़ें: संसद में राष्ट्रपति कोविंद का अभिभाषण: किसानों से की गई रिकॉर्ड खरीदारी, सड़क से विकास के नए रास्ते खुले

खबरे हैं कि इमरान ये दौरा चीन से अपने रिश्ते मजबूत करने के लिए कर रहे हैं। लेकिन इमरान के चीन दौरे की असली वजह अब सामने आई है। इमरान खान चाहते हैं कि चीन उन्हें 3 अरब डॉलर की खैरात दे दे जिससे वो अपनी मुफलिसी के दिन को कम कर अपने देश के विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर कर सके। यही नहीं इमरान खान चीन को सीपीईसी पर मनाने का प्रयास करेंगे जिसमें हो रही देरी पर ड्रैगन भड़का हुआ है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार इमरान के साथ उनके छह मंत्री भी चीन जा रहे हैं। हालांकि ये अभी तक सामने नहीं आया है कि इमरान और जिनपिंग की मुलाकात होगी या नहीं? 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक