इमरान खान ने अपने अभियान के लिये विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों से चंदा मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2022

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों से देश की नयी सरकार के खिलाफ पार्टी द्वारा शुरू किए गए अभियान के लिए धन दान करने की अपील की है। खान ने शुक्रवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि विदेशी साजिश के माध्यम से पाकिस्तानी लोगों पर एक भ्रष्ट सरकार थोपी गई है।

खान ने अपने अभियान को हकीकी आजादी (वास्तविक स्वतंत्रता) नाम देते हुए कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने विदेशी पाकिस्तानियों से चंदा इकट्ठा करने के लिये नामंजूर डॉट कॉम नामक वेबसाइट बनाई है। उन्होंने कहा, आईये सरकार बदलने की इस विदेशी साजिश का पर्दाफाश करें और देश को चुनाव की ओर ले जाएं। पाकिस्तान की जनता को उसकी सरकार चुनने दें।

खान को पिछले सप्ताह नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया था। वह 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा