Imran Khan ने पाकिस्तान के साथ वार्ता से पहले पार्टी की टीम के साथ बैठक की मांग की

By Prabhasakshi News Desk | Dec 25, 2024

इस्लामाबाद । जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत के लिए अपनी पार्टी की समिति के प्रवक्ता के रूप में एसआईसी प्रमुख साहिबजादा मोहम्मद हामिद रजा को नामित किया है और प्रक्रिया को सार्थक बनाने के लिए अपनी वार्ता टीम के साथ बैठक की मांग की है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक 72 वर्षीय खान ने अपनी पार्टी की मांगें भी रखीं और कहा कि अगर सरकार सहमत हो जाती है तो वह पहले घोषित सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित कर देंगे।

सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के अध्यक्ष रजा नेशनल असेंबली (संसद) के सदस्य हैं और मानवाधिकारों पर नेशनल असेंबली की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। एसआईसी पीटीआई की गठबंधन सहयोगी है। पीटीआई नेता ने यह घोषणा मंगलवार को रावलपिंडी की अडियाला जेल में अपने वकीलों के साथ बैठक के दौरान की, जहां वह पिछले साल से कैद हैं।

खान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ पार्टी की वार्ता समिति के प्रयास अच्छी बात है। वार्ता प्रक्रिया को सार्थक बनाने के लिए यह जरूरी है कि मैं अपनी नामित वार्ता टीम से मिलूं ताकि मुझे मुद्दों की सही समझ हो सके।” इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान सरकार और खान की पार्टी के नेताओं के साथ हुई पहली बैठक में खान की जेल से रिहाई सहित विवादास्पद मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की गई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ