इमरान खान ने पंजाब उपचुनाव में किया क्लीन स्वीप, पीएम शरीफ को करारा झटका

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2022

अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पंजाब के महत्वपूर्ण विधानसभा उपचुनावों में 'क्लीन स्वीप' किया, जिससे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बड़ा झटका लगाहै। चुनाव परिणाम के बाद शहबाज के मुख्यमंत्री बेटे हमजा शहबाज अपना पद गंवाने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री के लिए चुनाव 22 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगा और पीटीआई-पीएमएलक्यू के संयुक्त उम्मीदवार चौधरी परवेज इलाही के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत पंजाब के नए मुख्यमंत्री होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं : महबूबा

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री शहबाज जल्दी आम चुनाव कराने के लिए नेशनल असेंबली को भंग कर देंगे, उन्होंने कहा: "पीएमएल-एन नेतृत्व अपने सहयोगियों के परामर्श से इस बारे में फैसला करेगा।"पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने भी अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ की बेटी ने एक ट्वीट में कहा, "हमें अपनी हार को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Coolest Places In Gujarat: Matheran से Wilson Hills तक, गुजरात की गर्मी को मात देने के लिए बेस्ट हैं ये 6 Hill Stations

Q1 GDP Data: भारतीय अर्थव्यवस्था की शानदार छलांग, 7.8% Growth Rate ने विशेषज्ञों को चौंकाया

समुद्र मंथन योजना अडाणी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए लाई गई: कांग्रेस

Punjab and Haryana High Court Jobs: 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए Eligibility और Last Date