'डॉन्की राजा' की 'डर्टी सोच' आई सामने, कहा- महिलाएं छोटे कपड़े पहनेगी तो क्राइम होगा

By अभिनय आकाश | Jun 21, 2021

अभी कुछ ही दिन बीते थे जब पाकिस्तान की संसद में इमरान खान को डॉन्की राजा कहकर तंज कसा जा रहा था और सदन में नारे लगाएं कि 'डॉन्की राजा की सरकार नहीं चलेगी'। लेकिन अब पाकिस्तान के डॉन्की राजा की महिलाओं को लेकर डर्टी सोच सामने आई है। महिलाओं को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान घिरते नजर आ रहे हैं। इमरान खान ने कपड़ों को रेप की बड़ी वजह बताया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इमरान खान की खूब आलोचना हो रही है। इमरान ने कहा कि औरतें कम कपड़ें पहनती हैं तो इसका असर आदमी पर पड़ता है। दरअसल, "एक्सियोस ऑन एचबीओ" को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा, "अगर महिला बहुत कम कपड़े पहनती है, तो इसका पुरुषों पर असर होगा, हां अगर वे रोबोट हैं तो ऐसा नहीं होगा। यह कॉमन सेंस की बात है।"

पर्दा प्रथा पर दिया था ये बयान 

यौन शोषण के इतने ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और इस पर सरकार क्या कर रही है। उस वक्त भी उन्होंने कुछ इसी तरह का शर्मनाक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पर्दा प्रथा किस लिए है? इसलिए क्योंकि आपके गलत चीजों को हम ढक सके। इसको लेकर भी खूब फजीहत इमरान खान की हुई थी।  

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन