अवमानना मामले में इमरान खान ने महिला न्यायाधीश के विरूद्ध अपनी टिप्पणी वापस लेने की इच्छा जतायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

इस्लामाबाद, 31  अगस्त। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानंमत्री इमरान खान ने एक महिला न्यायाधीश के विरूद्ध अपना विवादास्पद बयान वापस लेने की इच्छा जतायी लेकिन माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसी माह के प्रारंभ में एक रैली में खान ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किये गये अपने सहयोगी शहजाब गिल के साथ किये गये बर्ताव को लेकर पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग एवं राजनीतिक विरोधियों के विरूद्ध मामला दर्ज कराने की धमकी थी। साथ ही उन्होंने अतिरक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी पर भी ऐतराज जताया जिन्होंने गिल को दो दिनों के लिए इस्लामाबाद पुलिस की हिरासत में भेजा था।

प्रमुख खबरें

CM Vishnu Deo Sai ने रायपुर में 1100 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Indian Air Force के आधिकारिक गीत का इतिहास, अंग्रेजी में लिखकर हुआ था हिंदी अनुवाद

Kolkata में Football Friendly मैच में भारतीय महिला टीम रूस से 0-4 से पराजित

19 वर्षीय Mirra Andreeva ने पहली बार Alexandrova को हराकर China Open सेमीफाइनल में जगह बनाई