पार्टी में आंतरिक चुनाव नहीं कराने पर इमरान खान को मिला चुनाव आयोग का नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को निर्धारित समय में पार्टी के आंतरिक चुनाव नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह जानकारी मीडिया की खबरों से मिली। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने नोटिस में इस साल 13 जून को होने वाले पार्टी के आंतरिक चुनाव नहीं कराने के लिए पीटीआई प्रमुख से कारण पूछा है। उनसे 14 दिनों में जवाब देने को भी कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू के सांबा में तीन स्थानों पर फिर संदिग्ध ड्रोन देखे गए, गोलियों की आवाज सुन वापस लौटे

‘जियो न्यूज़’ की खबर के मुताबिक, पीटीआई के अलावा, ईसीपी ने दो अन्य पार्टियों को भी आंतरिक चुनाव नहीं कराने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसमें प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) और बलूचिस्तान अवामी पार्टी शामिल है। खबर में कहा गया है कि नोटिस के अनुसार, खान 13 जून को ईसीपी को पार्टी के अंदरूनी चुनावों का ब्यौरा देने में नाकाम रहे। चुनाव अधिनियम के तहत, सभी राजनीतिक पार्टियां समय पर पार्टी के आंतरिक चुनाव कराने के लिए बाध्य हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी