Imran Khan ने चल दिया अपना दांव, समर्थन उम्मीदवार थामेंगे इस पार्टी का हाथ, देखते रह जाएंगे नवाज-बिलावल?

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2024

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) केंद्र, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में सरकार बनाने की कोशिश के लिए सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) से हाथ मिलाएगी। ऐसा तब हुआ है जब पीटीआई ने मजलिस वहदत-ए-मुस्लिमीन (एमडब्ल्यूएम) के साथ सहयोग किया लेकिन जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के साथ समझौते पर बातचीत करने में विफल रही। पीटीआई नेता बैरिस्टर गोहर अली खान ने कहा है कि पार्टी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के साथ एक औपचारिक समझौते पर पहुंच गई है और इसे पाकिस्तान चुनाव आयोग को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल असेंबली, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाओं में हमारे उम्मीदवार सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: Program gone bust: सैन्य शासन, विद्रोही जनता और भारत, पाकिस्तान चुनाव के बाद पड़ोस में क्या कुछ बदला?

इमरान खान को बिना शर्त समर्थन

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के नेता हाफिज हामिद रजा ने सोमवार को कहा कि पीटीआई के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन लगभग आठ साल पहले हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह एक अकेले का फैसला नहीं है। इसमें पीटीआई नेतृत्व और इमरान खान की मंजूरी शामिल है। रजा ने कहा कि एसआईसी और मजलिस वहदत-ए-मुस्लिमीन दो पार्टियां थीं जिन्होंने हमेशा सांप्रदायिक हिंसा का विरोध किया था। एसआईसी नेता ने कहा कि मैं एक और बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि इमरान खान और पीटीआई को हमारा समर्थन बिना शर्त और बिना किसी मांग के है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand JPSC Protest: सरकार से बातचीत को तैयार छात्र, Video Recording की रखी शर्त

Hiroshima Day 2026: क्यों मनाया जाता है हिरोशिमा डे? जानिए परमाणु हमले की पूरी कहानी

Nitin Gadkari on E20 Petrol: पुरानी गाड़ियों के लिए भी सुरक्षित है इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल, घबराने की जरूरत नहीं

Sheikh Hasina Speech | देश से दूर, लेकिन अपने लोगों से कभी अलग नहीं हुई हूं...फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना