इमरान खान को प्रतिदिन 22 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा: पार्टी का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2025

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल नियमों और मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करते हुए प्रतिदिन कम से कम 22 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा है। उनकी पार्टी ने बुधवार को यह दावा किया।

मूनिस ने कहा कि खान को पर्याप्त भोजन और चिकित्सा देखभाल नहीं मिल पा रही है, तथा उनके वजन में काफी कमी आने की भी चिंताजनक खबरें हैं। उन्होंने मांग की, उनके मौलिक अधिकारों के इस घोर उल्लंघन का संबंधित प्राधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

पीटीआई के एक अन्य नेता जुल्फी बुखारी ने कहा कि खान को प्रतिदिन 22-23 घंटे एकांत कारावास में रखा जा रहा है, जो सभी जेल नियमों और मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है।

बुखारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का वजन कम हो गया है और उनके साथ इस स्तर का अमानवीय व्यवहार अस्वीकार्य और गैरकानूनी है। उन्होंने मांग की, हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए और तत्काल कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। उनके निजी डॉक्टरों को बिना देरी किए उनकी जांच करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Asian Games में 24 घंटे में तीन मैच खेलने पर PV Sindhu ने जताई नाराजगी

AI को लेकर Bill Gates की बड़ी चेतावनी, बोले- खतरनाक घटनाओं से हो सकती है अरबों लोगों की मौत

Asian Games: भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा सेमीफाइनल में पहुंचे, दो पदक किए पक्के

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस