पोम्पिओ से मिले इमरान खान, अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

वाशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री ने अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की अहम भूमिका पर जोर दिया। विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा कि विदेश मंत्री पोम्पिओ ने अफगान शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की अहम भूमिका समेत साझा प्राथमिकताओं पर अमेरिका और पाकिस्तान के मिलकर काम करने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: पोम्पिओ का चीन पर हमला, बताया मानवाधिकारों के मामले में सबसे खराब देश

पोम्पिओ ने इससे पहले पांच सितंबर 2018 को इस्लामाबाद में खान से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने समेत सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई। ओर्टागस ने कहा कि विदेश मंत्री आतंकवादी संगठनों को हराने समेत साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर पाकिस्तान की ओर से प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह नए सिरे से बनने वाली साझेदारी के लिए आधार तैयार करेगा।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह

12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!