राहत पैकेज के लिये दुबई में आईएमएफ प्रमुख से मिलेंगे इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2019

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान राहत (बेलआउट) पैकेज की शर्तों पर चर्चा के लिये रविवार को दुबई में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड से मुलाकात करेंगे। खान वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिये संयुक्त अरब अमीरात की एक दिन की यात्रा पर गए हैं।

यह भी पढ़ें: खैल के बाद अब सिनेमा जगत में भी दिख सकती है सानिया मिर्जा

आईएमएफ पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिये कुछ सुधारात्मक कदम उठाने की शर्त रख रहा है। वह चाहता है कि पाकिस्तान अगले तीन-चार साल में करीब 1,600-2,000 अरब रुपये का समायोजन करे। बातचीत में पाकिस्तान के खर्च को लेकर भी रोड़ा अटक रहा है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज