इमरान खान ने अब्दुल कयूम नियाजी को पीओके का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तमाम सलाह-मशविरे के बाद बुधवार को अपनी पार्टी के विधायक अब्दुल कयूम नियाजी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया। नियाजी ने हाल ही में अब्बासपुर-पुंछ इलाके से चुनाव जीता है। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को 53 सदस्यीय सदन में 32 सीटें मिली हैं। खान की पार्टी पीओके में पहली बार सरकार बना रही है। भारत ने पीओके में हाल में हुए चुनावों को खारिज करते हुए कहा कि ‘‘दिखावे का यह चुनाव’’ और कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान द्वारा ‘‘अपना अवैध कब्जा छुपाने’’ का प्रयास है और वह (भारत) इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराता है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के दो साल पूरे, उमर अब्दुल्ला का आया बयान

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने विस्तृत सलाह मशविरा के बाद नियाजी को पीओके में पीटीआई सरकार का प्रमुख चुना है। उन्होंने लिखा है, ‘‘लंबी चर्चा और सभी सलाह मशविरा पर गौर करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तथा पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने नवनिर्वाचित विधायक अब्दुल कयूम नियाजी को पीओके के पधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया है।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द