Pakistan की संसद में विपक्ष में बैठेगी Imran Khan की पार्टी, चुनाव धांधली के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2024

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने अपनी अगली सरकार बनाने के प्रयास विफल होने के बाद संसद में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है। पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए चुनावों में किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों ने संघीय सरकार बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पीटीआई के नेता बैरिस्टर मुहम्मद अली सैफ ने शुक्रवार को घोषणा की कि पीटीआई संस्थापक खान के निर्देशों के बाद, पार्टी ने केंद्र के साथ साथ पंजाब जैसे प्रमुख प्रांत में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है।

इस्लामाबाद में कौमी वतन पार्टी के साथ बैठक के बाद शुक्रवार रात मीडिया से सैफ ने कहा, इस हकीकत के बावजूद हमने विपक्ष में बैठने का फैसला किया कि अगर हमें हमारे वोटों के मुताबिक सीटें मिलतीं और नतीजे नहीं बदले होते तो शायद आज हम 180 सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में होते। हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि हमारे उम्मीदवार जीते हैं।”पार्टी ने कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार को एक श्वेत पत्र भी जारी किया और शनिवार से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

फिटनेस बनी Carlos Alcaraz की राह में रोड़ा, Cincinnati Masters के बाद अब US Open पर भी संकट के बादल

FIFA President Infantino की बढ़ी मुश्किल, निवेश प्रस्ताव वापसी के बावजूद UEFA का अविश्वास और Legal Action की तैयारी

Chess Olympiad: दिग्गज Harika Dronavalli टीम से बाहर, 19 वर्षीय Savitha Shri को मिला Team India में मौका

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल