इमरान खान की पार्टी ने निर्वाचन आयोग से विदेशों से मिले चंदे की जानकारी छुपाने की कोशिश की: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तकरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देश के निर्वाचन आयोग को विदेशी नागरिकों एवं कंपनियों से मिली निधि की पूरी जानकारी नहीं दी और अपने खातों संबंधी जानकारी भी छुपाई। मीडिया की खबर में निर्वाचन आयोग द्वारा संकलित एक रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को यह दावा किया गया। ‘डॉन’ समाचार पत्र ने ‘स्क्रूटनी कमेटी ऑफ द इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान’ (ईसीपी) द्वारा संकलित रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सत्तारूढ़ दल ने वित्त वर्ष 2009-10 और वित्त वर्ष 2012-13 के बीच चार साल की अवधि में 31 करोड़ 20 लाख पाकिस्तानी रुपए के चंदे संबंधी जानकारी छुपाई।

इसे भी पढ़ें: कीड़े आपके कपड़े खा रहे हैं? यह दरअसल उनके भूखे छोटे लार्वा हैं - कैसे पाएं छुटकारा

पार्टी को यह निधि देने वालों में 4,755 पाकिस्तानी, 41 गैर-पाकिस्तानी और 230 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के अलावा, खान की पार्टी को दुबई, ब्रिटेन, यूरोप, डेनमार्क, जापान, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से भी निधि मिली, लेकिन समिति को इन लेन-देन की जानकारी नहीं दी गई। सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को एक बैठक में जांच समिति की रिपोर्ट को गलत करार दिया और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी जैसे विपक्षी राजनीतिक दलों के खातों की भी जांच किए जाने की मांग की। ‘डॉन’ समाचार पत्र ने बताया कि ईसीपी ने नौ महीनों के बाद मंगलवार को सत्तारूढ़ दल के खिलाफ विदेशी चंदे संबंधी मामले की सुनवाई शुरू की थी और इसी दौरान यह रिपोर्ट पेश की गई थी। इस मामले में आगे की सुनवाई 18 जनवरी को होगी।

प्रमुख खबरें

यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू किया विजिट माय स्टेट अभियान, 60 सेकंड की रील बनाएंगे युवा

फैसला मंजूर नहीं... Sovereign Rights का हवाला देकर भारत ने ठुकराया सिंधु जल संधि पर Court of Arbitration का फैसला

Shatavari for Women Health: पीरियड्स दर्द और PMS में शतावरी कितनी असरदार? जानें एक्सपर्ट राय

Sri Lanka Supreme Court Bench: जजों के कार्यकाल विस्तार पर छिड़ा विवाद, 22nd Amendment की वैधता पर आएगा बड़ा फैसला