इमरान खान की पार्टी रविवार को करेगी प्रदर्शन, सरकार ने किए सुरक्षा उपाय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2024

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी की रविवार को विरोध प्रदर्शन करने की योजना है जिसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार से अर्धसैनिक बलों की तैनाती को मंजूरी दी है।

सरकार ने आतंकवाद विरोधी अधिनियम की धारा चार और पांच के तहत शुक्रवार से इस्लामाबाद में पाकिस्तान रेंजर्स और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) के जवानों को तैनात करने का फैसला किया है।

बुधवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जवानों की सही संख्या, उनकी तैनाती और वापसी की तिथि और क्षेत्र ‘संबंधित हितधारकों के साथ परामर्श से तय किया जाएगा।’

इससे पहले इस्लामाबाद पुलिस ने 14 नवंबर को लिखे एक पत्र में रैली से पहले रेंजर्स और एफसी कर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया था। इस बीच पीटीआई के सूचना सचिव शेख वकास अकरम ने पेशावर में पत्रकारों से कहा कि विरोध प्रदर्शन एक मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी इसे हमसे नहीं छीन सकता।

प्रमुख खबरें

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल