By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2017
पेशावर। क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान बौद्ध देशों से तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर सकता है। उन्होंने मुस्लिम देश में बुद्ध से संबंधित पुरातात्विक स्थलों को सुरक्षित रखने और बनाये रखने की जरूरत पर बल दिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख ने खैबर-पख्तूनख्वा में हरीपुट जिले के भामला खानपुर में पुरातात्विक स्थलों की अपनी यात्रा के दौरान यह बयान दिया।
खान ने कहा, ‘‘हम जापान, थाईलैंड, मलेशिया, श्रीलंका और कई अन्य देशों से अपने धार्मिक स्थानों के लिए बौद्ध को आकर्षित कर सकते है।’’ खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव आजम खान के अनुसार खान ने कहा कि पुरातात्विक स्थलों को सुरक्षित और बनाये रखकर सरकार इस सेक्टर को फिर से स्थापित करेगी।