Imran Khan को 14 और पत्नी बुशरा को हुई 7 साल की सजा, अलकादिर ट्रस्ट मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025

संघीय राजधानी की एक जवाबदेही अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 190 मिलियन पाउंड के मामले में दोषी ठहराया। जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने पीटीआई संस्थापक को 14 साल की सजा और उनकी पत्नी को सात साल की सजा सुनाई, साथ ही उन पर भारी जुर्माना भी लगाया। पीटीआई के संस्थापक को 10 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा और उनकी पत्नी पर 05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री को छह महीने और बुशरा को तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

पीटीआई के संस्थापक को 10 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा और उनकी पत्नी पर 05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री को छह महीने और बुशरा को तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

इसे भी पढ़ें: 3 साल पहले मुझे देश छोड़ने का दिया गया था मौका, पूर्व PAK पीएम इमरान खान का दावा

फैसले के अनुसार, पूर्व प्रधान मंत्री खान को "भ्रष्ट आचरण" और "सत्ता के दुरुपयोग" के लिए दोषी ठहराया गया है, जबकि प्रथम महिला को "अवैध गतिविधियों में शामिल होने" के लिए दोषी ठहराया गया है। न्यायाधीश ने अधिकारियों को अल-कादिर ट्रस्ट विश्वविद्यालय को संघीय सरकार की हिरासत में देने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह