भारत-पाक के मैच से पहले इमरान खान ने पाक टीम से की खास बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2021

दुबई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शनिवार को बताया कि आईसीसी टी20 विश्व के शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान और देश के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीम से बातचीत की थी। इमरान ने 1992 में अपनी पहली विश्व कप जीत के दौरान पाकिस्तान का नेतृत्व करने के अपने अनुभव टीम के साथ साझा किये। बाबर ने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ यहां आने से पहले, हमारी मुलाकात हुई थी और उसमें उन्होंने (इमरान) अपने अनुभव साझा किये थे। उन्होंने 1992 के विश्व कप में अपनी मानसिकता के बारे में बताने के साथ खुद और टीम की बॉडी लैंग्वेज (भाव भंगिमा) के बारे में बताया।’’ पाकिस्तान के कप्तान से पूछा गया कि क्या भारत के खिलाफ सुपर 12 मैच से पहले प्रधानमंत्री ने कोई संदेश दिया था।

प्रमुख खबरें

SC से छात्रों को बड़ी राहत! सरकार ने FIR रद्द करने के फैसले का किया स्वागत, नड्डा बोले- छात्रों का भविष्य प्राथमिकता

Hanuman Ansh का मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान भजन वायरल, ट्रेन में गाना गाने वाले गायक Suneel Lodhi को मिली नई पहचान

Famous Temple: देश के 10 Famous Krishna Temples जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना

Jio Recharge Offer: 84 Days Validity के साथ Unlimited 5G Data, Netflix और Gemini Access