पाकिस्तान के PM इमरान खान ने की शी चिनफिंग से फोन पर बात, जानिए क्या हुई बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग मंगलवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने पर सहमत हुए, जिनमें आर्थिक बाधा को दूर करने के लिए मुक्त व्यापार समझौते के दूसरे चरण द्वारा पेश की गई संभावनाओं को मूर्त रूप देना भी शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा यहां जारी बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री खान और राष्ट्रपति चिनफिंग के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग की समीक्षा की। बयान के मुताबिक, इस दौरान खान ने चीन के कोविड-19 पर सफलतापूर्वक काबू पाने के अलावा पाकिस्तान के साथ टीका सहयोग समेत विकासशील देशों को राहत पहुंचाने के लिये उसकी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़े नकारात्मक असर को देखते हुए दोनों नेता द्विपक्षीय आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए, जिनमें चीन-पाकिस्तान मुक्त व्यापार समझौते के दूसरे चरण द्वारा पेश की गई संभावना को पूर्ण रूप से मूर्त रूप देना शामिल है, ताकि आर्थिक बाधाओं से निकला जा सके।’’

प्रमुख खबरें

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू