विदेशी कर्ज के मोहताज इमरान के बड़बोले बयान, पाकिस्तान के हालात को बताया भारत से बेहतर

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2022

पाकिस्तान वैसे तो विदेशी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, लेकिव फिर भी अपनी हेकड़ी दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के वजीर-ए-आलम ने ऐसा झूठ बोला है कि दुनिया उन पर हंस रही है। इमरान खान ने दावा किया है कि अर्थव्यवस्था की बढ़ती रफ्तार के मामले में पाकिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ दिया है और तरक्की के नए आयाम छू रहा है। हालांकि इमरान खान का ये दावा खुद उनके मुल्क पाकिस्तान में भी किसी को हजम नहीं हो रहा है। लोग पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हाफिज सईद के घर के बाहर विस्फोट के मामले में पाकिस्तानी अदालत ने चार लोगों को मौत की सजा सुनाई

गौरतलब है कि इमरान खान का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्‍तान 1 अरब डॉलर के लोन के लिए अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के दरवाजे पर झोली फैलाए खड़ा है। साल 2018 में सत्‍ता में आए इमरान खान ने लोन लेने के अब तक के सभी रेकॉर्ड तोड़ते हुए पिछले 3 साल में 40 अरब डॉलर का कर्ज लिया है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Bishkek में Putin, Masoud Pezeshkian, Nikol Pashinyan और Sadyr Zhaparov से मुलाकात कर पलटे सारे समीकरण

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, आधुनिक उपकरणों की कमी से बचाव दल जूझ रहे

200MP Camera और Robotic Gimbal के साथ Honor Robot Phone लॉन्च, जानिए Price और Features

फुटपाथ वाहनों के लिए नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सड़क किनारे बाल काट रहे नाई का मुआवजा बढ़ाया