अमेरिकी यात्रा में कश्मीर मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शिरकत करने के लिए अमेरिका की यात्रा से पहले बुधवार को सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की। इससे पहले दिन में, खान ने कहा था कि वह अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में कश्मीर का मुद्दा इतने जोरदार तरीके से उठाएंगे कि जैसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। 

अधिकारियों ने यहां बताया कि खान और बाजवा ने देश के सुरक्षा हालात, कश्मीर मुद्दा और अन्य क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। यह चर्चा खान की सऊदी अरब और अमेरिका की अहम यात्रा से पहले हुई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 19 सितंबर को सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। इसके बाद वह अमेरिका की यात्रा करेंगे जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित करेंगे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा अन्य विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा