UN में इमरान ने 10 बार लिया RSS का नाम, भारत और संघ को समानार्थी समझने के लिए सह-सरकार्यवाह ने दी बधाई

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2019

नई दिल्ली। पाकिस्तान का कश्मीर राग तो बहुत पुराना है लेकिन इस विलाप में एक और नाम जुड़ गया है। पाकिस्तान के कप्तान इमराम खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के मंच से झूठ की बारिश की और कश्मीर पर रोना रोते-रोते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर भी आ गए। इमरान ने संघ को हिटलर और मुसोलिनी से प्रभावित बताते हुए कहा, “संघ ऐसा संगठन है, जो हिंदू नस्ल को ऊपर मानता है। उनके दिल में मुस्लिमों और ईसाइयों के लिए घृणा है। उनका मानना है कि हिंदुओं के शासन का स्वर्णकाल मुस्लिमों की वजह से खत्म हुआ। संघ के संस्थापकों को देखिए गोलवलकर और सावरकर। इमरान खान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन सदस्य हैं। यूएन में अपने भाषण में आरएसएस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के गृह मंत्री ने कहा था कि आरएसएस के कैंपों में आतंक की ट्रेनिंग दी जाती है।

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक