मेडिकल संस्थानों में IMS-BHU को मिला 72वां स्थान, निदेशक, चिकित्सक व कर्मचारियों में खुशी का माहौल

By आरती पांडेय | Jun 29, 2021

काशी। आईएमएस निदेशक प्रोफेसर बीआर मित्तल ने कहा कि आईएमएस के माध्यम से मरीजों के इलाज, जांच की सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही जो भी कमियां हैं उसे दूर कराया जा रहा है। एम्स जैसी सुविधाओं की पहल भी चल रही है। अगले साल और बेहतर रैंकिंग पाने का लक्ष्य है। 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार के प्लान के अनुसार वाराणसी मंडल में लगेंगे 1.5 करोड़ पौधे, हर पौधे के होंगे अलग लाभ 

सर्वे में दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में 76.77 अंक पाकर आईएमएस बीएचयू 72वें स्थान पर है। इसके अलावा देश में भी छठा स्थान आने के बाद आईएमएस निदेशक समेत अन्य चिकित्सकों, कर्मचारियों में खुशी है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन 2021 के लिए दुनिया में बेस्‍ट मेडिकल स्कूल का प्रतिष्ठित खिताब हसिल किया है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल को दूसरा स्थान जबकि पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन तीसरे स्थान पर है। वहीं ग्रॉसमैन स्‍कूल को चौथा और स्‍टेनफोर्ड स्‍कूल को पांचवां स्‍थान मिला है। वहीं 23 वां स्‍थान नई दिल्‍ली एम्‍स को हासिल हुआ है। 

आईएमएस में एम्स जैसी सुविधाएं मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई-नई योजनाएं भी शुरू की जा रही है। वर्तमान समय एमसीएच विंग निर्माण, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान बनाए जाने सहित नए विभाग खुलने के साथ ही चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया भी चल रही है।  

इसे भी पढ़ें: वाराणसी के 84 घाटों पर हेरिटेज साइनेज लगाने का कार्य शुरू 

आईएमएस निदेशक प्रोफेसर बीआर मित्तल ने कहा कि आईएमएस के माध्यम से मरीजों के इलाज, जांच की सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही जो भी कमियां हैं, उसे दूर कराया जा रहा है। एम्स जैसी सुविधाओं की पहल भी चल रही है। अगले साल और बेहतर रैंकिंग पाने का लक्ष्य है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल